सूरत निवासी सुप्रसिद्ध कवयित्री उर्मिला 'उर्मि' का प्रथम काव्य -संकलन
" कुछ मासूम से पल " मुद्रित होकर आ गया है और इसका भव्य
लोकार्पण समारोह 10 जुलाई को रचनाकार साहित्य संस्थान द्वारा
आयोजित किया जा रहा है ।
समारोह में पानीपत के सुप्रसिद्ध कवि, प्रख्यात ब्लोगर और मेरे अभिन्न
मित्र योगेन्द्र मौदगिल का काव्य-पाठ विशेष रूप से कराया जा रहा है
यहाँ के लोग उन्हें और उनकी कविता के ख़ुशनुमा तेवर को जान सकें ।
चूँकि ये पहला संग्रह प्रकाशित हुआ है उर्मिला जी का इसलिए आप बधाई
दीजिये और उत्साह वर्धन कीजिये उनका...
आपकी शुभकामनाएं उन्हें बहुत उर्जा देंगी और "रचनाकार साहित्य
संस्थान" को ऐसे आयोजनों के लिए बल मिलेगा
धन्यवाद !
-अलबेला खत्री
संस्थापक अध्यक्ष
रचनाकार साहित्य संस्थान

2 comments:
उर्मि जी को मेरी दुनाली की तरफ से फायरिंग करते हुए सलामी.
दुनाली पर देखें
बाप की अदालत में सचिन तेंदुलकर
उर्मि जी को बहुत-बहुत बधाई...
Post a Comment