मंचीय काव्य प्रस्तुति, गायन, वादन और अभिनय इत्यादि क्षेत्रों में नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें समुचित अवसर उपलब्ध करने के साथ साथ हिन्दी कवि, हिन्दी कविता एवं हिन्दी कवि-सम्मेलनों की समृद्धि तथा संरक्षा के लिए सतत समर्पित हास्यकवि/कलाकार व गीतकार अलबेला खत्री द्वारा संस्थापित व संचालित साहित्यिक संगठन 'रचनाकार साहित्य संस्थान' का हिन्दी ब्लॉग
Monday, 18 July 2011
उर्मिला 'उर्मि' के प्रथम काव्य-संग्रह "कुछ मासूम से पल" का भव्य विमोचन एवं लोकार्पण समारोह
प्रतिभावान कवयित्री उर्मिला 'उर्मि' के प्रथम काव्य-संग्रह "कुछ मासूम से पल"
का भव्य विमोचन एवं लोकार्पण समारोह हास्य-व्यंग्य के खिलखिलाते कवि-
सम्मेलन के साथ सूरत के शानदार एस पी बी ऑडिटोरियम { दक्षिण गुजरात
चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ मुख्यालय } में सम्पन्न हुआ . रचनाकार
साहित्य संस्थान एवं इंडिया रिनल फाउंडेशन के साझा संयोजन विमोचनकर्ता
मुख्य अतिथि एडीशनल कलक्टर श्री अजीत एम धणदे ( निदेशक जिला ग्रामीण
विकास अधिकरण ) ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का उदघाटन किया .
समारोह की अध्यक्षता हिन्दी विद्या भारती के मुख्य ट्रस्टी श्री जय प्रकाश गर्ग ने की
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दी विद्या भारती के सचिव श्री राजीव सचदेवा,
पार्षद, भाजपा नेता एवं सक्रिय समाजसेवी श्री दीपक भाई अफ्रीकावाला, प्रमुख
समाजसेवी श्रीमती मीना मांडलेवाला व पुस्तक के प्रकाशक श्री विजय तिवारी ने
आयोजन की शोभा बधाई .
अपने शिष्ट विशिष्ट एवं प्रभावशाली मंच संचालन में रचनाकार के उपाध्यक्ष
(सुपरिचित कलाकार) श्री नरेश कापड़िया ने लोकार्पण समारोह सम्पन्न कराया
तथा रचनाकार साहित्य संस्थान का संक्षिप्त परिचय दिया .
साहित्यप्रेमी व समाजसेवी श्री निर्मलेश आर्य ने उर्मिला उर्मि तथा उनकी
पुस्तक पर चर्चा की
मुख्यातिथि श्री धणदे ने काव्य-संग्रह 'कुछ मासूम से पल' का लोकार्पण किया
तथा सभी अतिथिजन का स्वागत शब्द-सुमन से उर्मिला उर्मि ने किया .
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हास्यकवि अलबेला खत्री के रसपूर्ण मंच संचालन
में हास्य कवि-सम्मेलन चला और ऐसा चला कि उपस्थित लोगों ने खूब ठहाके
लगाए . विशेष रूप से आमंत्रित हास्यकवि श्री योगेन्द्र मौदगिल { पानीपत} के
अलावा कवि विजय तिवारी शायर अतीक दानिश, आसिफ खान , महबूब
आलम, कवयित्री उर्मिला उर्मि व स्वयं अलबेला खत्री ने जम कर काव्य-पाठ
किया .
लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में इंडिया रिनल फाउंडेशन के संजय
चावड़ा व उनके अनेक साथी कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग किया जिसके
चलते पूरा आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ .
समारोह में श्रीमती भावना बेन जानी, श्रीमती बिंदु शर्मा, कमल गर्ग, गोपी किशन
छूंछा व श्रीमती प्रभा जैन समेत नगर के अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे .
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



































1 comment:
रचनाकार और उसके द्वारा किए गए उत्सव के लिए बधाई|
Post a Comment