Thursday 9 June 2011

नवोदित कवियों/कवयित्रियों के लिए मंच पर आने का सुनहरा अवसर




हिन्दी 

एवं समस्त हिन्दुस्तानी  भाषाओं के  कवियों, कवयित्रियों, मंचीय कलाकारों  

और  काव्य-प्रेमियों को  अलबेला खत्री का  सादर नमस्कार . 



 साहित्यिक एवं सांस्कृतिक  संस्था  रचनाकार  ( स्थापना 1998 ) द्वारा 

कवि-सम्मेलनों,  हास्य कवि-सम्मेलनों, मुशायरों  व  एकल काव्य प्रस्तुति 

के तमाम  आयोजकों, संयोजकों व समन्वयकों  के लिए  श्रेष्ठतम  रचनाकारों 

की उपलब्धि तथा  उदीयमान  प्रतिभाओं को मंच  व अन्य अवसर प्रदान  करने 

के लिए  जुलाई 2011 से एक विशेष अभियान आरम्भ किया जा रहा है . 



मेरा विनम्र निवेदन है  सभी मेरे  पुराने  कवि मित्रों से और साथ ही 

नवोदित  रचनाकारों से जो कि  मंच पर  सफल प्रस्तुति  के लिए  सामर्थ्य 

रखते हैं, कृपया  अपना  फोटो, वीडियो, संक्षिप्त परिचय  इत्यादि  तुरन्त

रचनाकार को उपलब्ध कराएं  इस इ मेल पते पर : 


rachnakaar@gmail.com   



जो ब्लोगर बन्धु  मंच पर आने  के लिए तैयार हों  वे कृपया इस ब्लॉग के 

अनुसरणकर्ता  बन जाएँ  ताकि  इस ब्लॉग पर प्रकाशित  तमाम सूचनाएं  

उन तक पहुँच सकें . 


यह ब्लॉग  हिन्दी काव्य मंचों  के प्रचार प्रसार  और  कवियों की 

काव्य यात्राओं के अलावा  उनके  जीवन के विभिन्न पहलुओं  से लोगों को 

परिचित करने के लिए  शुरू किया गया है . आशा है आपको पसंद आएगा . 


शेष फिर...........


-अलबेला खत्री 

संयोजक  : रचनाकार 




1 comment:

M VERMA said...

स्वागत है इस सद्प्रयास का